Tencent स्टुडियो का GameLoop टूल आपको पीसी पर Android गेम्स चलाने की सुविधा देता है। यह इंस्टॉलर Toca Life: World (GameLoop) गेम के साथ अपना एम्यूलेटर स्वयं डाउनलोड कर लेता है, जिससे आप इसकी नियंत्रण प्रणाली को माउस और की-बोर्ड के अनुकूल बनाकर Windows पर खेल सकते हैं। इसके लिए आपको किसी विशेष ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि यह टूल स्वतः ही वह सब कुछ इन्स्टॉल कर लेता है, जो खेलने के लिए आपको चाहिए।
Toca Life: World (GameLoop) एक मजेदार वीडियो गेम है, जो काफी हद तक बच्चों के लिए लक्षित Miga Town जैसे खेलों से मिलता-जुलता है। इस गेम में, बातचीत करने के लिए वस्तुओं से भरी काल्पनिक दुनिया में, अपनी इच्छा से कुछ भी बनाने में आपका समय बहुत अच्छा व्यतीत होगा।
Toca Life: World (GameLoop) में, आप एक ऐसी दुनिया में उतरते हैं जो आपके आनंद के लिए बेतरतीब ढंग से उत्पन्न हुई है। इस शहर में, आपको अपने कई दोस्तों के साथ मिलकर घर के काम करते हुए मस्ती करने के अलावा, आप विभिन्न दुकान, रेस्टोरेन्ट, आर्केड, मनोरंजन पार्क और भी कई सारी जगह जा पाएंगे। प्रत्येक स्थान, उपयोगकर्ताओं को इसकी सुविधाओं का आनंद लेने के लिए है। समझने वाली बात यह है कि आप एक क्षेत्र से प्राप्त वस्तुओं को दूसरे में उपयोग करने के लिए जोड़ सकते हैं; उदाहरण के लिए, यदि आप स्पैगेटी और टमाटर खरीदते हैं, तो आप घर पर एक स्वादिष्ट पास्ता व्यंजन बना सकते हैं।
Toca Life: World (GameLoop) में, आप खेल की शुरुआत से ही अपने स्वयं के पात्र को अनुकूलित कर सकते हैं, हालांकि आप उन लोगों के साथ भी खेल सकते हैं जो पहले से ही मुख्य घर में रहते हैं। घर भी अनुकूलनीय है। आप इसे एक सुन्दर घर बनाने के लिए कमरों और उनकी वस्तुओं को सजा सकते हैं और पूरी तरह से सुखद आभासी अनुभव जी सकते हैं।
Toca Life: World (GameLoop) एक आकर्षक वीडियो गेम है जिसमें आप एक स्वप्निल जीवन का आनंद ले सकते हैं।
कॉमेंट्स
आनंददायक
पतझड़ सुंदर हैं